Reliance Jio और Google “चुपचाप” कर रहें हैं, ‘सस्ते 4G एंड्राइड स्मार्टफोन’ के निर्माण का प्रयास

Reading Time: < 1 minute
Save as PDF 

अपने लॉन्च के बाद से अब तक Reliance Jio ने 100 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ भारत के सबसे बड़े 4G टेलीकॉम नेटवर्क में से एक बनने का शानदार सफ़र तय किया है | लेकिन इसके बावजूद कंपनी अब एक बजट 4G एंड्रॉइड स्मार्टफोन लॉन्च करके बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की उम्मीद कर रही है | लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह कार्य ‘गुप्त रूप से’ Google के साथ मिलकर किया जा रहा है, ताकि इस स्मार्टफोन में सिर्फ़ कंपनी द्वारा प्रदान की जाने वाली 4G सेवाओं का ही आनंद लिया जा सके |

इस बारे में बात करते हुए, Greyhound Research के सीईओ, संचित गोगिया कहते हैं,

“ इस तरह के स्मार्टफोन से Reliance Jio को डाटा अपनाने में मदद मिलेगी, जिससे यह अपने नेटवर्क पर बेहतर फिल्मों और संगीत का अनुभव प्रदान कर सकेंगें, साथ ही यह Jio नेटवर्क पर पूरी तरह से सेवा की गुणवत्ता में सुधार करेगा ”

“ वहीं Google के लिए इसका मतलब यह होगा कि कंपनी एक बड़ी संख्या में नए उपयोगकर्ताओं तक पहुंच सकेगी,  जो शायद पहली बार इंटरनेट से जुडेंगें, साथ ही इससे कंपनी को कम लागत वाले हैंडसेट रणनीति का आकलन करने में भी मदद मिल सकती है ”

[TechPortal]


Discover more from Greyhound Research

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Greyhound Research

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from Greyhound Research

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading